जरुरी जानकारी | किआ इंडिया ने तीन साल में पांच लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी किआ इंडिया ने देश में परिचालन शुरू करने के तीन साल से भी कम समय के अंदर घरेलू बाजार में पांच लाख के कुल बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई वाहन कंपनी किआ इंडिया ने देश में परिचालन शुरू करने के तीन साल से भी कम समय के अंदर घरेलू बाजार में पांच लाख के कुल बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है।

कंपनी का दावा है कि वह इस उपलब्धि को इतनी तेजी से हासिल करने वाली कार विनिर्माता हो गई है।

कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साढ़े चार माह में एक लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा का पार किया है। ‘कैरेंस’ मॉडल की मजबूत मांग से वह यह आंकड़ा हासिल कर पाई है।

किआ इंडिया का निर्यात सहित कुल बिक्री आंकड़ा 6,34,224 इकाई हो गया है।

वाहन कंपनी ने कहा कि भारतीय बाजार में मजबूत प्रदर्शन के बाद अब किआ कॉरपोरेशन की कुल बिक्री में भारतीय कारोबार का हिस्सा छह प्रतिशत से अधिक हो गया है।

किआ इंडिया के मुख्य बिक्री अधिकारी म्युंग-सिक सोन ने बयान में कहा, ‘‘भारत में हमने तीन साल के छोटे समय में न केवल खुद को अग्रणी और प्रेरक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है, बल्कि हम नयी प्रौद्योगिकी को भी अपनाने में आगे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि किआ भारत के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार बना हुआ है। हम पांच में से तीन उत्पादों का न केवल स्थानीय स्तर पर विनिर्माण करते हैं, बल्कि विभिन्न बाजारों में भी इनका निर्यात करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)