खेल की खबरें | खरे, सिंह के शतक से दिल्ली पर छत्तीसगढ का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमनदीप खरे और शशांक सिंह के शतकों की मदद से छत्तीसगढ ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप एच के मैच के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 482 रन पर घोषित की जिससे दिल्ली की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है ।

गुवाहाटी,चार मार्च अमनदीप खरे और शशांक सिंह के शतकों की मदद से छत्तीसगढ ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप एच के मैच के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 482 रन पर घोषित की जिससे दिल्ली की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है ।

दिल्ली चार टीमों के ग्रुप एच में आखिरी स्थान पर है जिसके दो मैचों के बाद एक ही अंक है । अगले दौर में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीदें बचाने के लिये उसे यह मैच बोनस अंक के साथ जीतना था ।

अपने कल के स्कोर 75 रन से आगे खेलते हुए खरे 318 गेंद में 156 और सिंह 177 गेंद में 122 रन बनाकर नाबाद हैं ।

दिल्ली के लिये स्पिनर विकास मिश्रा ने 124 रन देकर छह विकेट लिये ।

जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट पर 108 रन बना लिये हैं । भारत के अंडर 19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल और क्षितिज शर्मा ने 29 . 29 रन बनाये ।नीतिश राणा 20 और जोंटी सिद्धू आठ रन बनाकर खेल रहे हैं ।

छत्तीसगढ ग्रुप एच में सात अंक लेकर शीर्ष पर है ।

दूसरे मैच में तमिलनाडु ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बढत बना ली। पहली पारी में 285 रन बनाने के बाद उसने झारखंड को 226 रन पर आउट कर दिया । दूसरी पारी में हालांकि उसने दो विकेट 14 रन पर गंवा दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड