खेल की खबरें | खेलो इंडिया शीतकालीन खेल : भारतीय सेना ने पहले दिन सात पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए रविवार को दो स्वर्ण समेत सात पदक जीत लिये ।

गुलमर्ग, नौ मार्च गत चैम्पियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए रविवार को दो स्वर्ण समेत सात पदक जीत लिये ।

भारतीय सेना ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते । हिमाचल प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया ।

मेजबान जम्मू कश्मीर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता ।

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के पहले दिन सेना ने नोर्डिक स्कीइंग पुरूषों के दस किलोमीटर वर्ग में तीनों पदक जीते । सन्नी सिंह ने स्वर्ण, मनजीत ने रजत और राज डिन ने कांस्य जीता ।

महिलाओं की नोर्डिक स्कीइंग पांच किलोमीटर वर्ग में कर्नाटक की भवानी टी ने स्वर्ण जीता । आईटीबीपी की सेलमा सोरेंग को रजत और कुसुम राणा को कांस्य पदक मिला ।

स्की पर्वतारोहण पुरूषों के स्प्रिंट वर्ग में सेना के राजेश्वर सिंह ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सिद्धार्थ गाडेकर ने रजत और उत्तराखंड के मयंक डिमरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया ।

अल्पाइन स्कीइंग पुरूषों के स्लालोम वर्ग में हिमाचल के योगेश कुमार ने स्वर्ण , सेना के जिगमत रफस्तान ने रजत और बाकिर हुसैन ने कांस्य पदक जीता ।

पुरूषों के स्लालोम स्नोबोर्डिंग वर्ग में जम्मू कश्मीर के मेहराजुद्दीन खान ने स्वर्ण और जुबैर अहमद ने रजत जीता जबकि सेना के विवेक राणा को कांस्य पदक मिला ।

महिला स्लालोम स्नोबोर्डिंग में उत्तराखंड की मेनका गुंजियाल को स्वर्ण, हिमाचल की साक्षी ठाकुर को रजत और नताशा महार को कांस्य पदक मिला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\