देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे दिवस’ मनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को राज्य भर में ‘खेला होबे’ दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल मैचों का आयोजन किया।

कोलकाता, 16 अगस्त पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को राज्य भर में ‘खेला होबे’ दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल मैचों का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां ‘मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब’ में एक कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि यह दिन खेलों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी पार्टी के नारे ‘ मां माटी मानुष’ की तरह ही ‘खेला होबे’ का नारा भी मेरे दिमाग में आया।''

इससे पहले दिन में, बनर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट में एक तस्वीर साझा की जिसमें वह‘खेला होबे’ दिवस की शुभकामनाएं देते और फुटबॉल को ‘किक मारते’ हुए दिख रही थी ।

टीएमसी प्रमुख ने रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व वाले विशाल मैदान में स्थित फुटबॉल क्लबों की हमेशा मदद करने के लिए भारतीय सेना को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "फुटबॉल क्लबों की मदद के लिए हम भारतीय सेना और उनके परिवारों को सलाम करते हैं।"

टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘ खेला होबे’ (खेल जारी है) नारा दिया था। इस चुनाव में टीएमसी ने सत्ता में फिर से वापसी की थी और राज्य में सत्ता में काबिज़ होने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

बनर्जी ने 2021 में घोषणा की थी कि 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\