जरुरी जानकारी | खरीफ प्याज का उत्पादन 13 प्रतिशत घटने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खेती के रकबे में गिरावट और फसल उपज में सुधार न होने के चलते खरीफ सत्र 2022-23 में प्याज का उत्पादन पूर्व वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत घटकर 95 लाख टन रहने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
मुंबई, दो नवंबर खेती के रकबे में गिरावट और फसल उपज में सुधार न होने के चलते खरीफ सत्र 2022-23 में प्याज का उत्पादन पूर्व वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत घटकर 95 लाख टन रहने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
क्रिसिल ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2021-22 के खरीफ सत्र में प्याज का कुल उत्पादन एक करोड़ आठ लाख टन का हुआ था।
हालांकि, कम उत्पादन के बाद कीमतों में आई तेजी पर रबी प्याज के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण अंकुश लगने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया है कि रबी 2021-22 सत्र में दो करोड़ टन का भारी मात्रा में उत्पादन हुआ, जो साल-दर-साल 17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत हर महीने लगभग 13 लाख टन प्याज की खपत करता है।
आपूर्ति का बड़ा हिस्सा चार राज्यों - महाराष्ट्र (1.33 करोड़ टन), मध्य प्रदेश (47 लाख टन), कर्नाटक (27 लाख टन) और गुजरात (25 लाख टन) से आता है। इन राज्यों की 2021-22 में कुल उत्पादन में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)