देश की खबरें | खरगोन हिंसा: पिस्तौल आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को पिस्तौल की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खरगोन, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को पिस्तौल की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के अलावा हथियार बनाने में शामिल छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 17 पिस्तौल बरामद की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान खरगोन शहर में पथराव व आगजनी के साथ सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसके बाद खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा में शहर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के पैर में गोली लगी थी। गोलीबारी के आरोप में पुलिस मोहसिन उर्फ वसीम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल ने शुक्रवार रात को पत्रकारों से कहा, ‘‘खरगोन के एसपी चौधरी पर गोली चलाने के आरोपी मोहसिन को हथियार देने वाले तूफान सिंह सिकलीगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हथियार आपूर्ति करने वाले छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इनके पास से 17 पिस्तौल बरामद कर अवैध हथियार बनाने वाले छह कारखानों का भंडाफोड़ किया गया है।

जायसवाल ने कहा कि ये आरोपी विभिन्न राज्यों में अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हैं। पुलिस उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।

इस बीच, शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खरगोन में नौ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालांकि, 14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन हर रोज कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार पेट्रोल पंप और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से मिट्टी के तेल की बिक्री के लिए कर्फ्यू में छूट लागू नहीं होगी।

कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान दूध, सब्जी, दवाई आदि बेचने वाली दुकानों और नाई की दुकानें खुले रहने की अनुमति है लेकिन धार्मिक स्थलों को बंद रखने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड