देश की खबरें | नड्डा पर खरगे का पलटवार: पहले ‘चोरी’ में सहयोग, फिर जातिगत राजनीति का प्रयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने पहले ‘चोरी’ में सहयोग किया और अब जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रही है जो शर्मनाक है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने पहले ‘चोरी’ में सहयोग किया और अब जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रही है जो शर्मनाक है।

खरगे ने यह भी कहा कि मोदी सरकार अडाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग से भाग नहीं सकती।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार जेपीसी से भाग नहीं सकती ! पंजाब नेशनल बैंक व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे ! ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ? स्टेट बैंक और एलआईसी को नुक़सान आपके “परम मित्र” ने पहुंचाया !’’

खरगे ने कहा, ‘‘एक तो “चोरी” में सहयोग, फिर जातिगत राजनीति का प्रयोग ! शर्मनाक!’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ठोस राजनीतिक विमर्श लोकतंत्र का सार होता है। लोकतांत्रिक विपक्ष की प्रमुख आवाज को खामोश करने के लिए कानून का उपयोग ऐसे नहीं होना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनका ‘‘अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी’’ है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें "चोर" कहा।

उन्होंने कहा, "समाज और अदालत द्वारा बार-बार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नज़रअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाई।"

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू