देश की खबरें | खरगे ने प्रधानमंत्री को आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नीतियों के माध्यम से आर्थिक उथल-पुथल पैदा करने तथा फर्जी विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें विपक्ष के खिलाफ ‘‘झूठ बोलने’’ के बजाय अपनी भविष्य की चुनावी रैलियों में आम लोगों के सामने खड़े वास्तविक मुद्दों के बारे में बोलना चाहिए।

नयी दिल्ली, चार नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नीतियों के माध्यम से आर्थिक उथल-पुथल पैदा करने तथा फर्जी विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें विपक्ष के खिलाफ ‘‘झूठ बोलने’’ के बजाय अपनी भविष्य की चुनावी रैलियों में आम लोगों के सामने खड़े वास्तविक मुद्दों के बारे में बोलना चाहिए।

खरगे ने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियां भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।

खरगे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी, फर्जी विमर्श वास्तविक कल्याण का विकल्प नहीं हो सकते। आपने जो आर्थिक उथल-पुथल पैदा की है...यहां तक ​​कि त्यौहारी खुशियां भी कम खपत, उच्च मुद्रास्फीति, बढ़ती असमानता, कम निवेश और वेतन स्थिरता से जूझ रही भारत की अर्थव्यवस्था का उत्साह नहीं बढ़ा सकीं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग पर कमरतोड़ महंगाई थोपकर और बिना सोचे-समझे कराधान के माध्यम से उनकी बचत को खत्म करके एक बड़ा झटका दे रही है।

खरगे ने दावा किया, ‘‘खाद्य मुद्रास्फीति 9.2 प्रतिशत पर है। सब्जियों की मुद्रास्फीति अगस्त में 10.7 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2024 में 14 महीने के उच्चतम 36 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह सच है कि एफएमसीजी सेक्टर की मांग में भारी गिरावट देखी गई है, बिक्री में वृद्धि एक साल में 10.1 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 2.8 प्रतिशत रह गई है। आपके ही वित्त मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट यह बताती है।’’

उनका कहना था कि एफएमसीजी कंपनियों ने मुनाफे में गिरावट की सूचना दी है और कहा है कि अगर कच्चे माल की लागत कंपनियों के लिए असहनीय हो जाती है तो इससे कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर आ गई है तथा उच्च खाद्य मुद्रास्फीति के कारण उपभोग में भारी गिरावट आई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी जी, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि आप ठोस डेटा पर विश्वास नहीं करते क्योंकि आपने फर्जीवाड़ा करने की कला में महारत हासिल कर ली है। भाजपा की जनविरोधी नीतियां भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘हम आपको चुनौती देते हैं कि आप विपक्ष के खिलाफ झूठ बोलने के बजाय अपनी भविष्य की चुनावी रैलियों में आम लोगों के सामने आने वाले वास्तविक मुद्दों के बारे में बोलें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\