देश की खबरें | कोविड-19 के लक्षणों का हवाला देकर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए खड़से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से कोविड-19 लक्षणों का हवाला देकर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से कोविड-19 लक्षणों का हवाला देकर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए।

भाजपा के पूर्व नेता खड़से ने एक बयान में कहा कि वह कोविड-19 नमूने की जांच का इंतजार कर रहे हैं और ईडी उन्हें अतिरिक्त समय देने को राजी हो गई है।

केंद्रीय एजेंसी ने 26 दिसंबर को पुणे के पास स्थित भुसरी इलाके से जुड़े एक भूमि सौदे के संबंध में उन्हें पेश होने के लिए कहा था।

खड़से ने कहा कि उन्हें 28 दिसंबर से बुखार, सर्दी और सूखी खांसी हो रही है।

उन्होंने कहा, '' मैंने कोविड-19 जांच के लिए नमूने दिए हैं और नतीजे का इंतजार है। चिकित्सा सलाह के मुताबिक, मुझे 14 दिनों तक आराम करने की आवश्यकता है।''

राकांपा नेता ने कहा कि ईडी अधिकारी उन्हें 14 दिनों का समय देने के लिए राजी हैं और वह ठीक होने के बाद जांच में सहयोग करेंगे।

पूर्ववर्ती भाजपा नीत राज्य सरकार में मंत्री रहे खड़से को पद का दुरुपयोग कर अपनी पत्नी और बेटे की सरकारी जमीन खरीदने में कथित सहायता को लेकर पद छोड़ना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now