देश की खबरें | खबर बिहार चुनाव परिणाम नौ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 16034 मतों से पराजित किया । जहांनाबाद विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री और जदयू उम्मीदवार कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव से 33902 मतों से हार गए हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 16034 मतों से पराजित किया । जहांनाबाद विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री और जदयू उम्मीदवार कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव से 33902 मतों से हार गए हैं ।

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से बिहार के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के ओम प्रभाष चौधरी को 14645 मतों से पराजित किया ।

यह भी पढ़े | राजस्थान: जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार, 8 की मौत- 6 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नालंदा विधानसभा क्षेत्र से संसदीय कार्य मंत्री और जदयू उम्मीदवार श्रवण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनतांत्रिक विकास पार्टी के कौशलेन्द्र कुमार को 16077 मतों से पराजित किया ।

राजपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार के मंत्री और जदयू उम्मीदवार संतोष कुमार निराला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वशिष्ठ राम से 21204 मतों से चुनाव हार गए हैं ।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: कांग्रेस-RJD पहुंची EC कार्यालय, काउंटिंग को प्रभावित करने का आरोप, चुनाव आयोग ने कहा- नहीं हुई कोई धांधली.

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे़ पुत्र तेजप्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के राज कुमार राय को 21139 मतों से पराजित किया ।

बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विनोद नारायण झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की भावना झा को 32652 मतों से पराजित किया ।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान बाहुबली विधायक और राजद उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को 35757 मतों से पराजित किया ।

अगियावं विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के मनोज मंजिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद को 48550 मतों से पराजित किया ।

बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से जदयू की मीना कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के उमाकांत यादव को 11488 मतों से पराजित किया ।

बनीपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के केदार नाथ सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी के वीरेंद्र कुमार ओझा को 27789 मतों से पराजित किया ।

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से माकपा के महबूब आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी के बरुण कुमार झा को 53597 मतों से पराजित किया ।

जारी अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\