जरुरी जानकारी | केएफसी इंडिया का कोविड-19 प्रभावितों की मदद करने का संकल्प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यम! फाउंडेशन के साथ मिलकर केएफसी इंडिया अपनी केएफसी केयर पहल के तहत अस्पतालों को चिकित्सा आपूर्ति और अन्य ज़रूरी सामान देगी।
यम! फाउंडेशन के साथ मिलकर केएफसी इंडिया अपनी केएफसी केयर पहल के तहत अस्पतालों को चिकित्सा आपूर्ति और अन्य ज़रूरी सामान देगी।
कंपनी ने महामारी से प्रभावित परिवारों को खाद्य राहत सामग्री व होम केयर कोविड किट देने का भी संकल्प लिया है। उसने अपनी कंपनी के सदस्यों की सुरक्षा और भलाई के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया है।
इस अभियान के जरिये पूरे देश में मौजूद 480 से ज़्यादा केएफसी रेस्तरांओं में काम करने वाले, 10,000 टीम सदस्यों को टीका लगाया जाएगा। इनमें डिलीवरी करने वाले चालक और रेस्तरां प्रबंधक भी शामिल हैं।
केएफसी केयर पहल के बारे में बताते हुए केएफसी इंडिया के प्रबंध निदेशक समीर मेनन ने कहा, “महामारी की शुरुआत के बाद से हम प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने अस्पतालों को चिकित्सा सामग्री आपूर्ति करने के साथ प्रभावित परिवारों को खाद्य राहत सामग्री और होम केयर कोविड किट पहुंचाने का निर्णय लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)