प्रमुख संसदीय समितियों का गठन, कांग्रेस के वेणुगोपाल पीएसी के प्रमुख होंगे

लोकसभा सचिवालय ने प्रमुख संसदीय समितियों के गठन की शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि लोक लेखा समिति (पीएसी) की अध्यक्षता कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल करेंगे.

KC Venugopal (img : TW)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त : लोकसभा सचिवालय ने प्रमुख संसदीय समितियों के गठन की शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि लोक लेखा समिति (पीएसी) की अध्यक्षता कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय जायसवाल प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी बैजयंत पांडा सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे.

लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) और प्राक्कलन समिति संसद की प्रमुख वित्तीय समितियां हैं, जिनका काम सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है. लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर संसदीय समितियों के गठन की घोषणा की. तीनों समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनका चयन दोनों सदनों द्वारा किया जाता है. यहं भी पढ़ें : Noida: नोएडा पुलिस का ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ, खुले में शराब पीने वाले 786 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

इनके अलावा, विभाग-संबंधी अन्य स्थाई समितियां भी हैं, जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण के लिए भी समितियां गठित की गई हैं. ओबीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष भाजपा के गणेश सिंह होंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते एससी और एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड