सबरीमाला (केरल), 18 अक्टूबर के. जयरामन नंबूथिरी को मंगलवार को यहां स्थित प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर का नया 'मेलसंथी' (मुख्य पुजारी) नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल एक साल का होगा जो 16 नवंबर से शुरू होगा।
सबरीमाला के निकटवर्ती मलिकाप्पुरम देवी मंदिर के मुख्य पुजारी के तौर पर हरिहरन नंबूथिरी को नियुक्त किया गया है।
दोनों मुख्य पुजारियों का चुनाव राज्य के पत्तनमथिट्टा जिले में स्थित पहाड़ी मंदिर के 'श्रीकोविल' (गर्भगृह) के सामने आयोजित ''ड्रॉ'' के माध्यम से किया गया।
कन्नूर के रहने वाले जयरामन नंबूथिरी ने कहा कि उनका चयन ''एक सपने के साकार होने के समान है।''
उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से 'मेलसंथी' पद के लिए आवेदन कर रहे थे।
टीडीबी सूत्रों ने कहा कि दोनों पुजारी 16 नवंबर को मलयालम कैलेंडर के वृश्चिकम महीने से शुरू होने वाले 41 दिवसीय मंडला सत्र की पूर्व संध्या पर कार्यभार संभालेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY