देश की खबरें | केरल की स्वास्थ्य मंत्री ‘आशा’ कार्यकर्ताओं का मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाने के लिए दिल्ली पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग किये जाने का मुद्दा उठाने और इसपर राज्य के रुख से केंद्र को अवगत कराने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं।

तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग किये जाने का मुद्दा उठाने और इसपर राज्य के रुख से केंद्र को अवगत कराने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं।

यहां हवाई अड्डे पर सुबह पत्रकारों से बात करते हुए जॉर्ज ने कहा कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कार्यकर्ताओं के मानदेय और अन्य प्रोत्साहन राशि को बढ़ाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

जॉर्ज ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पिछले 20 वर्षों से इसमें कोई वृद्धि नहीं की है। हम उन्हें (केंद्र को) वह सब कुछ बताएंगे, जो हमें (राज्य को) बताना है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की आवश्यकता भी शामिल है।’’

राज्य की मंत्री ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब आशा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने वाला है। ये लोग पिछले एक महीने से अधिक समय से सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने की एक दिन पहले घोषणा की थी।

प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह राज्य स्वास्थ्य मिशन अधिकारियों के साथ बातचीत की थी और इसके बाद दोपहर में स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज के साथ भी उनकी बातचीत हुई।

प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं के नेताओं ने मीडिया को बताया कि दोनों वार्ताएं विफल रहीं, क्योंकि सरकार मानदेय वृद्धि सहित उनकी ‘मूलभूत मांगों’ को पूरा करने के लिए तैयार नहीं थी।

बाद में, जॉर्ज ने इस मामले पर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध किया है और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके लिए हर संभव प्रयास करेगा।’’

जॉर्ज ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वह इसी सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि तथा उनके काम के संबंध में दिशानिर्देशों में बदलाव करने की मांग करेंगी।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिवालय का घेराव किया था।

राज्य सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 2023-24 में केंद्र सरकार से उसे कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है, जिससे आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान समेत केंद्र प्रायोजित कई योजनाओं पर असर पड़ा है।

केंद्र सरकार ने राज्य के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने बकाया का भुगतान कर दिया है, लेकिन केरल से इस संबंध में प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हुआ है।

केंद्र ने कहा है कि प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद आवश्यक राशि आशा कार्यकर्ताओं और राज्य को दे दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास