जरुरी जानकारी | केंद्र के प्रतिकूल रुख के बावजूद केरल का वित्तीय प्रदर्शन प्रभावशाली: राज्य सरकार

तिरुवनंतपुरम, 19 मई केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान केरल ने अपने वित्त प्रबंधन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक हालात और राज्य के प्रति केंद्र सरकार के प्रतिकूल रवैये के बावजूद ऐसा हुआ।

बालगोपाल कहा कि कई बाधाओं के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान केरल सरकार का वित्तीय प्रदर्शन 'प्रभावशाली' था।

मंत्री ने कहा, ''राज्य सरकार अपनी राजस्व संग्रह प्रणालियों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हुए महत्वपूर्ण विकास और कल्याणकारी परियोजनाओं को वित्तपोषित करने में सफल रही।''

बालगोपाल ने राज्य सरकार की एक आधिकारिक पत्रिका 'केरल कॉलिंग' के ताजा अंक में प्रकाशित 'राइजिंग टू द चैलेंजेस' शीर्षक से एक लेख में यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि कर और गैर-कर राजस्व बढ़ाने के प्रयासों से केरल सरकार उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पायी। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य का खुद का कर राजस्व बढ़कर 12,848 करोड़ रुपये रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, राज्य की जीएसटी प्राप्ति पिछले वर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)