देश की खबरें | सभी आधिकारिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गाया जाएगा ‘केरलगानम’ : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता सेनानी और कवि बोधेश्वरन द्वारा 1938 में लिखी गई देशभक्तिपूर्ण मलयालम कविता ‘केरलगानम’ का दक्षिणी राज्य में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन गीत के रूप में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री शाजी चेरियन ने यह जानकारी दी।

कोट्टायम, चार जुलाई स्वतंत्रता सेनानी और कवि बोधेश्वरन द्वारा 1938 में लिखी गई देशभक्तिपूर्ण मलयालम कविता ‘केरलगानम’ का दक्षिणी राज्य में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन गीत के रूप में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री शाजी चेरियन ने यह जानकारी दी।

मंत्री ने रविवार को जिले के वाइकोम में केरल राज्य फिल्म विकास निगम (केएसएफडीसी) के कई स्क्रीन वाले (मल्टीप्लेक्स) थिएटर के शिलान्यास समारोह में यह घोषणा की।

चेरियन ने कहा, “जय जय कोमल केरल धरणी” से शुरू होने वाली 25-पंक्ति की कविता को 2014 में केरल का सांस्कृतिक गीत घोषित किया गया था, लेकिन किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में इसे कभी नहीं गाया गया।

मंत्री ने कहा, “मुझे संस्कृति मंत्री बने 13 महीने हो गए हैं। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बावजूद, मैंने कहीं भी यह सांस्कृतिक गीत कभी नहीं सुना।” उन्होंने वाइकोम में शिलान्यास समारोह में पहली बार इसे गाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

गायक वी देवानंद और वाइकोम विजयलक्ष्मी को गाने को खूबसूरती से गाने के लिए बधाई देते हुए चेरियन ने कहा कि केएसएफडीसी के अध्यक्ष शाजी एन करुण को इस गीत के लिए संगीत तैयार करने को कहा गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि देवानंद और विजयलक्ष्मी गीत के लिए संगीत तैयार करने के बाद इसे गाएंगे।

‘केरलगानम’ गीत राज्य के गठन के बाद केरल विधानसभा की पहली बैठक में गाया गया था। तब इसे आकाशवाणी की कलाकार शारदामणि और राधामणि ने गाया था, जिन्हें ‘परवूर बहनें’ कहा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी