देश की खबरें | केरल: महिला की हत्या,बेटी को घायल किया, आरोपी लापता बच्चे के साथ पकड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई और हमले में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वायनाड, 26 मई केरल के वायनाड जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई और हमले में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से लापता हुई मृतक की छोटी बेटी संदिग्ध के पास से सुरक्षित मिल गई है और संदिग्ध अब पुलिस हिरासत में है।
तिरुनेल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अप्पापारा गांव में महिला के किराए के घर में रविवार देर शाम यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि अपने पति से अलग होने के बाद प्रवीणा (34) यहां अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर प्रवीणा के पुरुष मित्र दिलीश द्वारा किया गया था।
प्रवीणा की 14 वर्षीय बेटी की गर्दन और कान पर गहरे घाव हैं और सरकारी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
संदिग्ध व्यक्ति प्रवीणा की नौ वर्षीय बेटी को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया, जिसके बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।
दुर्गम इलाकों में खराब मौसम के बावजूद पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और आस-पास के वन क्षेत्रों की तलाशी ली।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और प्रवीण की लापता हुई बेटी सोमवार को घर के नजदीक जंगल में पाए गए और लड़की सुरक्षित थी।
तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और एक चादर भी बरामद की गई, जो संभवतः संदिग्ध की थी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)