देश की खबरें | केरल : वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका तुलसी भास्करन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका तुलसी भास्करन का सोमवार को एक निजी अस्पताल में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 27 जनवरी वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका तुलसी भास्करन का सोमवार को एक निजी अस्पताल में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समीपवर्ती नेदुमांगडू की रहने वाली तुलसी भास्करन ने कोच्चि स्थित ‘देशाभिमानी’ के प्रशिक्षु उप संपादक के रूप में दशकों पहले पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वह इस अखबार की पहली महिला समाचार संपादक बनीं। ‘देशाभिमानी’ में सत्तारूढ़ भाकपा (एम) का मुखपत्र है

वह, वर्ष 1989 से अखबार द्वारा निकाले गए विशेष प्रकाशन "शी" (महिला) की प्रभारी थीं और बाद में तिरुवनंतपुरम संस्करण की समाचार संपादक बनीं।

सितंबर 2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी, उन्होंने अपने लेखन करियर को जारी रखा। उन्होंने दो पुस्तकें लिखीं और सात अनुवाद किए।

तुलसी भास्करन, प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की प्रशासनिक समिति की सदस्य भी थीं।

उनके पति, भाकपा (एम) नेता सी भास्करन थे जिनका निधन हो चुका है। उनके परिवार में बेटा दिनेश भास्करन है। दूसरे बेटे मनेश भास्करन का निधन हो चुका है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें