देश की खबरें | केरल: बस में महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोट्टयम जिले में एक पुलिसकर्मी को बस में महिला से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोट्टयम, 26 नवंबर केरल के कोट्टयम जिले में एक पुलिसकर्मी को बस में महिला से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार शाम को जिले के पोनकुन्नम में हुई।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी अजस मोहन ने कथित तौर पर बस में उसका कोट्टयम से मुंडाकयम तक पीछा किया।
इसने बताया कि यात्रा के दौरान अपने नौ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही महिला के साथ उसने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।
इसके बाद महिला पोनकुन्नम में बस से उतर गई और दूसरी बस में चढ़ गई। पुलिसकर्मी भी उसी बस में सवार हो गया।
महिला अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गई और उसने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। महिला के लिए परिजन कंजिराप्पल्ली शहर पहुंचे।
महिला के बस से उतरने के बाद पुलिसकर्मी भी उसके पीछे आ गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)