देश की खबरें | केरल पुलिस के उपनिरीक्षक की कोविड-19 संक्रमण से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की शुक्रवार को इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केरल पुलिस में कोविड-19 से किसी कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, एक अगस्त केरल में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक की शुक्रवार को इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। केरल पुलिस में कोविड-19 से किसी कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इदुक्की विशेष शाखा से जुड़े वी पी अजीतन पूरी तत्परता से कोविड-19 ड्यूटी कर रहे थे।

यह भी पढ़े | आदिवासी महिला के साथ बलात्कार, सीआरपीएफ के तीन कर्मी निलंबित, कैंप कमांडर पर भी कार्रवाई.

कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि ह‍ोने के बाद उनका इदुक्की मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पहले से ही मधुमेह और हृदय रोग से ग्रसित थे।

विज्ञप्ति के अनुसार बाद उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बाद में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | असम: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,457 नए मामले सामने आए : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार रात को 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

अधिकारी का अंतिम संस्कार आज शाम को इदुक्की में पुलिस सम्मान के साथ किया गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने फेसबुक पर पोस्ट कर उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा ,‘परिवार के किसी सदस्य को खोना बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं केवल यही चाहता हूं कि केरल पुलिस परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ और सुरक्षित रहें।’’

उन्होंने कहा कि परिवार को हर तरह की मदद और सहायता प्रदान की जाएगी।

केरल में अब तक 108 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\