देश की खबरें | केरल खाड़ी देशों के लिए यात्री जहाज सेवा की योजना बना रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार मलयाली प्रवासियों को सस्ती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के तटीय इलाके और खाड़ी देशों के बीच एक यात्री समुद्री जहाज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

तिरुवनंतपुरम, एक जून केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार मलयाली प्रवासियों को सस्ती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए राज्य के तटीय इलाके और खाड़ी देशों के बीच एक यात्री समुद्री जहाज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

खाड़ी देशों से केरल की यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक हवाई यात्रा शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

राज्य के बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने कहा कि बुधवार को यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में केरल और खाड़ी देशों के बीच एक समुद्री जहाज सेवा शुरू करने की योजना तैयार करने का फैसला किया गया।

मंत्री ने कहा कि एयरलाइन कंपनियां त्योहारी सीजन में यात्रा के लिए आम प्रवासियों से अत्यधिक पैसा वसूलती हैं।

देवरकोविल ने कहा कि लोगों को केरल की यात्रा करने के लिए अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा अलग रखने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की योजना मालाबार विकास परिषद और केरल समुद्री बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बनाई गई थी।

देवरकोविल ने कहा कि सरकार अनिवासी केरलवासी मामलों के विभाग (एनओआरकेए) के सहयोग से यह जहाज सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि एलडीएफ सरकार ने प्रवासियों की यात्रा समस्याओं को हल करने के लिए इस साल के बजट में 15 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\