देश की खबरें | केरल के मंत्री जलील एनआईए के समक्ष पेश हुए, विपक्षी पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ साधा निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के दल के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।
कोच्चि/तिरुवनंतपुरम, 17 सितम्बर केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील सोने की तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के दल के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए।
जलील पर राजनयिक माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात से कुरान की प्रतियां प्राप्त करने में एफसीआरए के उल्लंघन के आरोप हैं।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में लोन न भरने पर ट्रक मालिक को किया आग के हवाले, एक आरोपी गिरफ्तार.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जलील के खिलाफ विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले की जांच कर रहा है।
जलील सुबह करीब छह बजे एक निजी कार में यहां एनआईए के कार्यालय पहुंचे।
मंत्री ने मीडिया से बचते हुए सुबह एनआईए कार्यालय पहुंचने का प्रयास किया लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके और एक मलयालम समाचार चैनल के कैमरों में वह कैद हो गये।
कांग्रेस और भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने पूरे राज्य में प्रदर्शन किया और पिनारयी विजयन के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में कांग्रेस, भाजपा और मुस्लिम लीग के कई कार्यकर्ता घायल हो गये।
पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए विधायक वी टी बालाराम ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई बिना किसी उकसावे के हुई और उन्होंने जांच की मांग की।
एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘पल्लकड़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 12 अधिकारी घायल हो गये। इसमें एक अधिकारी भी घायल हो गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)