देश की खबरें | केरल के मंत्री का प्रतिबंधित रिहैब इंडिया फाउंडेशन से ‘करीबी संबंध’ : भाजपा का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) के नेता और राज्य सरकार में मंत्री अहमद देवरकोविल का प्रतिबंधित संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन के साथ ‘करीबी संबंध’ है और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) के नेता और राज्य सरकार में मंत्री अहमद देवरकोविल का प्रतिबंधित संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन के साथ ‘करीबी संबंध’ है और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।

रिहैब इंडिया फाउंडेशन, पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का साझेदार है।

हालांकि, मंत्री ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की ‘‘बेतुका आरोप’’ लगाकर मीडिया में आने की एक और कोशिश है।

आईएनएल का गठन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से अलग हुए नेताओं ने किया था और यह राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिनराई विजयन गठबंधन सरकार में साझेदार है। देवरकोविल के पास बंदरगाह, संग्रहालय और पुरातत्व मामलों का विभाग है।

मंत्री ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा और सुरेंद्रन द्वारा उन पर प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने के लगाए गए आरोप ‘‘तथ्यविहीन’’ है। उन्होंने कहा कि वह सभी तरह के आतंकवादी समूहों का बिना किसी भेदभाव का विरोध करते हैं और यह एनआईएल, वाम मोर्चा और राज्य मंत्रिमंडल की घोषित नीति है।

हालांकि, सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि आईएनएल के तार रिहैब फाउंडेशन से जुड़े हैं और यह स्तब्ध करने वाली बात है कि मंत्री देवरकोविल के प्रतिबंधित संगठन के साथ संबंध हैं।

उन्होंने आईएनएल प्रमुख मुहम्मद सुलेमान के फाउंडेशन का भी अध्यक्ष होने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैसे वह पार्टी राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकती है, जिसके आतंकवाद के लिए वित्तपोषण करने वाले संगठन से सीधे संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। अगर राज्य सरकार देश की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करती है, तो मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। आईएनएल को वाम मोर्चा से बाहर निकाला जाना चाहिए।’’

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे पार्टी के नेता को मंत्रिमंडल में रखना खतरनाक है जिसके सीधे संबंध उस संगठन से है, जो देश को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देवरकोविल मंत्री बने रहेंगे तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

गौरतलब है कि रिहैब इंडिया फाउंडेशन का पंजीकरण गैर सरकारी संगठन के तौर पर कराया गया था और केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार रात अधिसूचना जारी कर पीएफआई के साथ जिन संगठनों को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें यह भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\