देश की खबरें | केरल: कविता पर शराब इकाई को मंजूरी दिलाने का आरोप, बीआरएस नेता ने किया खंडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले में आरोपी बीआरएस नेता के. कविता ने पलक्कड़ में शराब बनाने वाली इकाई को मंजूरी दिलाने के सिलसिले में केरल का दौरा किया था हालांकि पूर्व सांसद ने इन आरोपों का खंडन किया है।

मलप्पुरम/हैदराबाद, 30 जनवरी कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले में आरोपी बीआरएस नेता के. कविता ने पलक्कड़ में शराब बनाने वाली इकाई को मंजूरी दिलाने के सिलसिले में केरल का दौरा किया था हालांकि पूर्व सांसद ने इन आरोपों का खंडन किया है।

कविता ने सतीशन के आरोपों को ‘निराधार और अपमानजनक’ करार दिया और कहा कि अगर कांग्रेस नेता ने अपना झूठा बयान वापस नहीं‍ लिया तो वह कानूनी कदम उठायेंगी।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सतीशन ने आरोप लगाया, “वह (कविता) ओएसिस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए केरल आई थीं।”

मीडिया को संबोधित करते हुए सतीशन ने राज्य में कविता के ठहरने की जांच कराये जाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया, “शराब निर्माण इकाई के आवंटन की आड़ में कई रहस्यमय सौदे हुए थे।”

उन्होंने दोहराया कि यह निर्णय संबंधित सरकारी विभागों से परामर्श किए बिना लिया गया।

सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और आबकारी मंत्री एम बी राजेश ने एकतरफा तरीके से ओएसिस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ‘शराब निर्माण संयंत्र’ स्थापित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया था।

कविता ने आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप कांग्रेस द्वारा सस्ती राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए ‘‘हताश और बेवजह प्रयास’’ के अलावा और कुछ नहीं हैं।

बीआरएस नेता ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सतीशन के ‘मनगढ़ंत दावों’ को वह स्पष्ट रूप से खारिज करती हैं।

उन्होंने हैदराबाद में ‘पीटीआई-’ से कहा, “मैं यह स्पष्ट कर दूं कि अगर सतीशन अपने झूठे बयानों को तत्काल और बिना शर्त वापस नहीं लेते हैं, तो मैं इस दुर्भावनापूर्ण अपमान के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने व अपनी ईमानदारी की रक्षा की खातिर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होऊंगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें