देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री पर हमले के मामले में आरोपी दिलीप की जमानत रद्द करने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में अभिनेत्री पर हमले के मामले में अभिनेता दिलीप की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि मौजूदा हालात में ऐसा करने से सुनवाई में बाधा पैदा हो सकती है, जो लगभग समाप्त होने के बहुत करीब है।

कोच्चि, 28 फरवरी केरल उच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में अभिनेत्री पर हमले के मामले में अभिनेता दिलीप की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि मौजूदा हालात में ऐसा करने से सुनवाई में बाधा पैदा हो सकती है, जो लगभग समाप्त होने के बहुत करीब है।

न्यायमूर्ति सोफी थॉमस ने यह आदेश विभिन्न आधार पर अभिनेता की जमानत रद्द करने की मांग वाली अभियोजन पक्ष की याचिका पर दिया है। अभियोजन पक्ष ने याचिका में सबूतों को कथित तौर पर नष्ट करने, गवाहों को प्रभावित करने और जांच अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रचने जैसे आशंकाएं जाहिर की थी।

उच्च न्यायालय ने कहा,‘‘ हमारा विचार है कि अगर दिलीप की जमानत अभी रद्द कर दी जाती है तो इससे मामले की सुनवाई में और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, जो कि लगभग पूरी होने को है और इस वजह से मामले की सुनवाई अनिश्चित काल तक खींच सकती है।’’

अदालत ने कहा कि अपराध वर्ष 2017 में हुआ था और लंबे समय तक मामला चलने के बाद सुनवाई लगभग पूरी होने वाली है।

अदालत ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि सुनवाई पूरा होने दी जाए और मामले का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।’’

न्यायमूर्ति थॉमस ने अभियोजन पक्ष की याचिका का निपटारा करते हुए कहा, '' सबूतों को नष्ट करने, गवाहों को प्रभावित या धमकाने और जांच अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रचने जैसी अपराधों के लिए अगर मामला दर्ज होता है तो उनर सुनवाई तब तक जारी रहेगी जब तक वह कानून के तहत अपने तार्किक मुकाम पर नहीं पहुंच जाता। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज