देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन रमी गेम से जुड़े मामले में विराट कोहली, तमन्ना को नोटिस जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और राज्य सरकार को बुधवार को नोटिस जारी किये जिसमें राज्य में ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है।

कोच्चि, 27 जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने उस याचिका पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और राज्य सरकार को बुधवार को नोटिस जारी किये जिसमें राज्य में ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने कोहली के अलावा मलयालम अभिनेता अजु वर्गीज और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को भी नोटिस जारी किये।

ये तीनों हस्तियां ऑनलाइन रमी गेम की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

याचिकाकर्ता पाउली वडक्कन ने आरोप लगाया कि राज्य में ऑनलाइन जुए का खतरा बढ़ता जा रहा है और सबसे पहले इनके शिकार मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग होते हैं जो आसानी से पैसा कमाना चाहते हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि राज्य भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें लोगों ने घोटाला किया है।

तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टकडा के रहने वाले 28 वर्षीय एक व्यक्ति के हाल में कथित तौर पर आत्महत्या करने का जिक्र करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि यह व्यक्ति ऑनलाइन रमी गेम के जाल में फंस गया और वह 21 लाख रुपये का कर्जदार हो गया।

याचिका में कहा गया है कि कोहली, भाटिया और वर्गीज सहित मशहूर हस्तियों के समर्थन वाले ये मंच अपने दर्शकों को कथित झूठे वादों से आकर्षित करते हैं, जबकि वास्तव में इस तरह की जीत की संभावना किसी के लिए भी कम है, इस प्रकार ऐसे गेम लोगों को मूर्ख बनाते है।

याचिका में कानूनों को बनाकर ऐसे ऑनलाइन गैंबलिंग गेम पर रोक लगाने या नियमित करने का अनुरोध किया गया है जिन्हें मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य संचार उपकरणों सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके ऑनलाइन आयोजित किया जाता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी