देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने महिला फिल्म निर्देशक को गिरफ्तारी से अंतरिम सरंक्षण प्रदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने एक युवा अभिनेता को ‘एडल्ट फिल्म’ में काम करने के लिए बाध्य करने की आरोपी महिला फिल्म निर्देशक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया।

कोच्चि, पांच जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने एक युवा अभिनेता को ‘एडल्ट फिल्म’ में काम करने के लिए बाध्य करने की आरोपी महिला फिल्म निर्देशक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया।

न्यायमूर्ति वीजू अब्राहम ने अग्रिम जमानत के अनुरोध वाली निर्देशक की याचिका पर उन्हें अंतरिम राहत दी।

अभिनेता के वकील ने कहा कि अदालत ने मामले को 16 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया ताकि शिकायतकर्ता को अग्रिम जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय मिल सके।

महिला निर्देशक के वकील ने भी आदेश की पुष्टि की है।

निर्देशक की ओर से पेश वकील आर. संजीथ ने कहा कि उनकी मुवक्किल को पहले ही दो अन्य संबंधित मामलों में अग्रिम जमानत दी जा चुकी है, जो दो अभिनेत्रियों की शिकायतों पर आधारित हैं।

मामले के मुताबिक, 26 वर्षीय अभिनेता ने पिछले साल अक्टूबर में पुलिस से संपर्क कर इस बात की आशंका जताई थी कि कथित ‘एडल्ट फिल्म’ को किसी ओटीटी मंच पर रिलीज किया जाएगा।

इसके बाद, विझिंजम पुलिस ने अभिनेता की शिकायत के आधार पर फिल्म की निर्देशक और ओटीटी मंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

टीवी धारावाहिकों में काम करने वाले वेंगनूर निवासी कलाकार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि धोखे से एक समझौते पर हस्ताक्षर कराके उसे ‘एडल्ट फिल्म’ में अभिनय के लिए मजबूर किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू