देश की खबरें | केरल में एक ही दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 821 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को 13 स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोरोना वायरस संक्रमण के 821 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,000 के आंकड़े को पार कर गई। यह राज्य में अब तक एक ही दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई केरल में रविवार को 13 स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोरोना वायरस संक्रमण के 821 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,000 के आंकड़े को पार कर गई। यह राज्य में अब तक एक ही दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

नए मामलों में से कम से कम 629 लोग संपर्क में आने के कारण संक्रमण की चपेट में आए।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिरुवनंतपुरम जिले में सबसे ज्यादा 222 मामले सामने आए, जहां दो तटीय इलाकों में सामुदायिक प्रसार की खबरें सामने आई हैं। एर्नाकुलम में 98 मरीज सामने आए।

केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 42 हो गई।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.

इस घातक वायरस से कासरगोड के उप्पल में 75 वर्षीय महिला और एर्नाकुलम में 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रविवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से 110 लोग विदेश से और 69 अन्य राज्यों से आए थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 12,480 तक पहुंच गई और इनमें से 7,063 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में 18,267 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 5.32 लाख नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 5,060 के नतीजे आना बाकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज