देश की खबरें | केरल सरकार हाथियों के उत्पात से तीन लोगों की मौत के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने शनिवार को एक स्थानीय मंदिर का दौरा किया, जहां हाल में हाथियों के उत्पात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी।

कोझिकोड (केरल), 15 फरवरी केरल के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने शनिवार को एक स्थानीय मंदिर का दौरा किया, जहां हाल में हाथियों के उत्पात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने घटना से संबंधित विभिन्न मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

कोयिलैंडी के निकट मनाकुलंगरा मंदिर में बृहस्पतिवार शाम उत्सव के दौरान पटाखे फोड़ने के बाद दो हाथियों के उग्र हो जाने से मची भगदड़ में दो महिलाओं सहित तीन बुजुर्गों की मौत हो गई।

मंत्री ने कहा कि वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी त्रासदी के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे, आवश्यक जांच की और शुक्रवार को सरकार को रिपोर्ट सौंप दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "इन रिपोर्टों में हमने देखा है कि संबंधित व्यक्ति जंजीर से बांधकर रखे जाने वाले हाथियों के (प्रबंधन और रखरखाव) नियमों का पालन करने में विफल रहे। जिला प्रशासन ने इस बात पर चिंता जताई है कि त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ते समय पर्याप्त सावधानी बरती गई थी या नहीं।"

ससीन्द्रन ने कहा कि इन निष्कर्षों के आधार पर सरकार ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को मंत्री ने कहा कि त्योहार के दौरान पटाखे लापरवाही से फोड़े गए और हाथियों के पैर खुले पाए गए, जो जंजीर से बांधकर रखे गए हाथियों के (प्रबंधन और रखरखाव) नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी कहा कि हाथियों के मालिकों और मंदिर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\