देश की खबरें | केरल सरकार महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अभियान ‘पिंक प्रोटेक्शन’ को और मजबूत करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, खासकर कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ऐसे अपराधों में जो वृद्धि हुई है उसके मद्देनजर केरल सरकार ने सार्वजनिक, निजी और साइबर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सोमवार को एक व्यापक कार्यक्रम की शुरुआत की।

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, खासकर कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ऐसे अपराधों में जो वृद्धि हुई है उसके मद्देनजर केरल सरकार ने सार्वजनिक, निजी और साइबर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सोमवार को एक व्यापक कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘‘पिंक प्रोटेक्शन’’ नाम की इस परियोजना की शुरुआत पुलिस मुख्यालय के सामने उन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर की जो इस अभियान में शामिल अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अनिल कांत समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि महिला सुरक्षा अभियान के लिए सरकार ने दस कार, 40 दो पहिया वाहन तथा 20 साइकिल दी हैं।

‘पिंक प्रोटेक्शन’ दहेज उत्पीड़न, साइबर धमकी और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर अत्याचार को रोकने से संबंधित अभियान है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नई पहल के तहत इस वर्तमान अभियान को और भी मजबूत बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी देखी गई और पिंक प्रोटेक्शन अभियान ऐसे मुद्दों से निबटने से संबंधित है।

वक्तव्य में बताया गया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित पिंक बीट अधिकारी सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद रहेंगे और सभी 14 जिलों में पिंक नियंत्रण कक्ष होगा। इस अभियान से जुड़ा गश्ती दल भीड़भाड़ वाले स्थलों पर असामाजिक तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\