देश की खबरें | केरल सरकार मेरे खिलाफ प्रदर्शन में पीएफआई कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर रही है: राज्यपाल खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य की वामपंथी सरकार पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के सदस्यों का इस्तेमाल करने का शनिवार को आरोप लगाया।

तिरुवनंतपुरम, 17 फरवरी केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य की वामपंथी सरकार पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के सदस्यों का इस्तेमाल करने का शनिवार को आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में उनके खिलाफ किये गये सभी विरोध प्रदर्शन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) और पीएफआई ने संयुक्त रूप से मिलकर किये।

राज्य की राजधानी पहुंचे खान ने कहा कि हाल में कोल्लम के नीलामेल में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किये गये 12 लोगों में से सात पीएफआई के सदस्य थे।

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस संबंध में शुक्रवार रात को ही एक रिपोर्ट मिली थी और राज्य के लोगों के साथ जानकारी साझा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे रिपोर्ट मिली है कि नीलामेल में गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में से सात पीएफआई के सदस्य हैं। इसलिए यह सिर्फ एसएफआई नहीं है।’’

राज्यपाल के आरोपों को लेकर राज्य सरकार या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

खान ने पिनराई विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सरकार क्या कर रही है...वे एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों से कह रहे हैं कि आप इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल हों...आप कुछ बुरा करेंगे तो फिर हम आपकी रक्षा करेंगे।’’

राज्यपाल ने राज्य सरकार पर केरल में कानून एवं व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों को न केवल शरण देने बल्कि उनका इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

यहां केरल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू की अध्यक्षता में आयोजित सीनेट की बैठक में नाटकीय घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना ऐसा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं था।

खान ने कहा, ‘‘मैंने कुलपति को बैठक की अध्यक्षता करने के लिए अधिकृत किया है। उन्हें (मंत्री को) सीनेट हॉल में प्रवेश करने का कोई अधिकार नहीं है।’’

उच्च शिक्षा मंत्री की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘‘पूरी तरह से अज्ञानी’’ लगती हैं और अदालत और देश के कानून के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।

इस बीच, एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने आज भी यहां माकपा मुख्यालय एकेजी सेंटर के निकट खान को काले झंडे दिखाने की कोशिश की।

एसएफआई पिछले कुछ समय से राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और उन पर राज्य में विश्वविद्यालयों का ‘‘भगवाकरण’’ करने का प्रयास करने का आरोप लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट