देश की खबरें | केरल सरकार के नर्सिंग पाठ्यक्रम में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए आरक्षण की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने राज्य में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को आरक्षण दिए जाने की घोषणा बुधवार को की।

तिरुवनंतपुरम, 26 जुलाई केरल सरकार ने राज्य में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले ट्रांसजेंडर छात्रों को आरक्षण दिए जाने की घोषणा बुधवार को की।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बीएससी नर्सिंग और सामान्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों में ट्रांसजेंडर सदस्यों के लिए एक-एक सीट आरक्षित की जाएगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य के इतिहास में पहली बार नर्सिंग के क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकारों से वंचित समुदाय के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है और नर्सिंग क्षेत्र में आरक्षण इसी पहल का हिस्सा है।

जॉर्ज ने यह भी कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट