देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री सोना तस्करी मामले की जांच रोकने के लिए हर पैंतरे आजमा रहे हैं: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोने की तस्करी घोटाला मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि वह जांच को रोकने के लिए हर संभव तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि शक की सुई विजयन और उनके परिवार पर मजबूती से टिकी हुई है।

नयी दिल्ली, 13 जून सोने की तस्करी घोटाला मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि वह जांच को रोकने के लिए हर संभव तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि शक की सुई विजयन और उनके परिवार पर मजबूती से टिकी हुई है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता विजयन पर भाजपा का हमला मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा विजयन और उनके परिवार के खिलाफ तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। मुख्यमंत्री ने आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताते हुए खारिज कर दिया था।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन ने विजयन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह मामले में जांच को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जुलाई 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे विजयन के पत्र का उल्लेख करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे एक गंभीर अपराध करार दिया था, जिसकी गहन जांच की गई और राज्य सरकार की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया था।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘उस दिन से लेकर आज तक उन्होंने इस अपराध में जांच को बाधित करने के लिए सब कुछ किया है। उन्होंने राज्य पुलिस का इस्तेमाल उन केंद्रीय एजेंसियों को रोकने के लिए किया, जिनके पास (ऐसे मामलों की जांच में) विशेषज्ञता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि स्वप्ना सुरेश ने हाल में अदालत में अपने बयान में इस बात का खुलासा किया था जो ‘‘विस्फोटक और अभूतपूर्व’’ थे। उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुख्यमंत्री विजयन और उनका परिवार शक के घेरे में आ गया।’’ मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि विरोध के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने केरल में काले रंग के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते से हम केरल में जो देख रहे हैं वह अभूतपूर्व है। स्थिति यह है कि केरल में काले रंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में फासीवाद चरम पर है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जब विजयन के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह इतने भयभीत क्यों हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वाणिज्य दूतावास की एक पूर्व कर्मचारी सुरेश को 11 जुलाई, 2020 को बेंगलुरु के एक अन्य आरोपी संदीप नायर के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिरासत में लिया था।

पांच जुलाई, 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर यूएई वाणिज्य दूतावास की राजनयिक के सामान से 15 करोड़ रुपये का सोना जब्त हुआ था जिसके बाद एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क ने इस संबंध में अलग-अलग जांच शुरू की थी।

इस मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर और यूएई वाणिज्य दूतावास के एक अन्य पूर्व कर्मचारी सरित समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड