देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के. सुधाकरन ने अपने कॉलेज के दिनों के जीवन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
तिरूवनंतपुरम/कोच्चि, 19 जून केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के. सुधाकरन ने अपने कॉलेज के दिनों के जीवन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विजयन ने एक दिन पहले कहा था कि सुधाकरन ने उनके बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी। इसके बाद, शनिवार को सुधाकरन ने इसका खंडन किया और मुख्यमंत्री से ‘उनके पद की गरिमा बरकरार रखने’ को कहा।
कोविड-19 का ब्योरा देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाने को लेकर विजयन पर प्रहार करते हुए सुधाकरन ने यह जानना चाहा कि पुलिस के पास कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई गई।
सुधाकरन ने कहा, “विजयन ने कई आरोप लगाए हैं। वह मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता थी। हमने कल (शुक्रवार) असली पिनराई विजयन को देखा, जो ‘पी आर’ (प्रचार) एजेंसी के आवरण से बाहर थे। उनका रवैया किसी राजनीतिक अपराधी जैसा था। मैं उनकी तरह जवाब नहीं दे सकता। ”
विजयन ने एक साक्षात्कार में सुधाकरन द्वारा उनके खिलाफ की गई कुछ टिप्पणी के बारे में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए यह आरोप लगाया कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने बरसों पहले उनके समक्ष यह खुलासा किया था कि सुधाकरन ने उस वक्त स्कूल में पढ़ाई कर रहे विजयन के बेटे और बेटी के अपहरण की साजिश रची थी।
सुधाकरन ने पूछा, ‘‘ब्योरा का खुलासा क्यों नहीं किया गया, पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की गई? उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अपनी पत्नी को भी नहीं। जाहिर है कि अगर बच्चों पर कोई खतरा होगा तो कोई व्यक्ति उनकी मां को बताएगा क्योंकि उसे बच्चों को बचाने की चिंता होगी। क्या इस तरह कोई पिता प्रतिक्रिया करता है?”
विजयन ने उक्त साक्षात्कार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ आरोप लगाया। दरअसल, क्षेत्रीय की एक पत्रिका में प्रकाशित इस साक्षात्कार में सुधाकरन ने दावा किया था कि उन्होंने करीब 50 साल पहले कन्नूर जिले के ब्रेनेन कॉलेज में हुई एक घटना के दौरान विजयन को लात मारी थी। दोनों नेता इसकी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)