जरुरी जानकारी | गडकरी से मिले केरल के मुख्यमंत्री, विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण के तहत केरल में 11 सड़कों को उन्नयन के लिए शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस बैठक के बाद केरल सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कन्नूर हवाई अड्डे की सड़क के एक हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गडकरी और विजयन ने राज्य में लागू की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की।

राजमार्ग क्षेत्र से जुड़ी भारतमाला परियोजना महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की खामियों को पाटकर देश भर में माल और यात्री आवाजाही की कुशलता को बढ़ाने पर केंद्रित है। इसे आर्थिक गलियारों, अंतर गलियारों और फीडर मार्गों, तटीय और बंदरगाह संपर्क सड़कों के विकास के जरिये किया जा रहा है।

मंगलवार को विजयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो केंद्रीय मंत्रियों - हरदीप सिंह पुरी और अश्विनी वैष्णव से मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू