देश की खबरें | केरल : अखिल महिला नेटवर्क कुदुम्बश्री ने विशाल 'तिरुवतिरा' नृत्य प्रदर्शन का विश्व रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में अखिल महिला नेटवर्क कुदुम्बश्री की 7,000 से अधिक सदस्यों ने यहां स्थानीय कॉलेज के मैदान में बुधवार को एक विशाल 'तिरुवतिरा' का मंचन कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

त्रिशूर (केरल), 30 अगस्त केरल में अखिल महिला नेटवर्क कुदुम्बश्री की 7,000 से अधिक सदस्यों ने यहां स्थानीय कॉलेज के मैदान में बुधवार को एक विशाल 'तिरुवतिरा' का मंचन कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

तिरुवतिरा केरल का पारंपरिक समूह नृत्य है, जिसका मंचन मुख्य रूप से ओणम त्योहार के दौरान किया जाता है, जो मलयालम महीने चिंगम में आता है। यह मलयालम महीने धनु में भी किया जाता है।

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित कुट्टनेल्लूर सरकारी कॉलेज के मैदान पर कुदुम्बश्री सदस्यों द्वारा विशाल 'तिरुवतिराकली (तिरुवतिरा नृत्य) का मंचन किया गया।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इसने तिरुवतिरा के अब तक के सबसे बड़ी प्रस्तुति का विश्व रिकॉर्ड जीता।

बयान में कहा गया कि प्रतिभागियों की सबसे अधिक संख्या (7027 नर्तकियों) के कारण प्रस्तुति को पहले ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिल चुकी है।

प्रस्तुति के तुरंत बाद अधिकारियों द्वारा टैलेंट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र कुदुम्बश्री प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया। बयान में कहा गया कि लिम्का रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र बाद में सौंपा जाएगा।

कुदुम्बश्री मिशन ने यहां बताया कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\