देश की खबरें | केरल : अभिनेता उन्नी मुकुंदन पर प्रबंधक से मारपीट करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने माने मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन पर अपने प्रबंधक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोच्चि, 27 मई जाने माने मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन पर अपने प्रबंधक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपनी शिकायत में, मुकुंदन के पेशेवर प्रबंधक विपिन कुमार ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने एक अन्य अभिनेता की फिल्म की समीक्षा रिकॉर्ड करने पर थप्पड़ मारा।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को कक्कनाड में एक अपार्टमेंट परिसर की बेसमेंट पार्किंग में हुई।

उसने बताया कि कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि मुकुंदन ने अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘मार्को’ फिल्म के अभिनेता पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 296(बी) (अश्लील कृत्य और गाने), 351(2) (आपराधिक धमकी), 324(4) और 324(5) (दोनों शरारत से संबंधित) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

मुकुंदन ने आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now