देश की खबरें | केजरीवाल ने एमसीडी में 10 ‘एल्डरमैन’ के ‘असंवैधानिक’ मनोनयन को लेकर उपराज्यपाल को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को दरकिनार करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 ‘एल्डरमैन’ मनोनीत करने के ‘असंवैधानिक तरीके’ को लेकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखा है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को दरकिनार करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 ‘एल्डरमैन’ मनोनीत करने के ‘असंवैधानिक तरीके’ को लेकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखा है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।

‘एल्डरमैन’ उन्हें कहा जाता है, जो अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं। हालांकि, उन्हें महापौर चुनाव में मतदान करने का अधिकार नहीं होता।

महापौर के चुनाव से पहले एमसीडी में 10 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।

चार दिसंबर को हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को होने वाले एमसीडी के पहले सत्र के दौरान हंगामा होने के आसार हैं। सत्र में सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर व उपमहापौर का चुनाव किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि परंपरागत रूप से, धारा 3 (बी) (आई) के तहत मनोनयन से संबंधित सभी फाइल शहरी विकास विभाग के माध्यम से भेजी जाती हैं, जो नगर निगम का नोडल विभाग है।

केजरीवाल ने सक्सेना को लिखे पत्र में कहा, “ऐसी फाइल की आवश्यकता होती है और अतीत में हमेशा शहरी विकास विभाग/मंत्रालय के प्रभारी मंत्री के समक्ष ये फाइल रखी जाती रही हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हाल ही में, इस स्थापित परंपरा से पूरी तरह से हटकर, दिल्ली सरकार को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए एमसीडी के आयुक्त ने सीधे उपराज्यपाल को फाइलें भेजीं। यह कानून और संविधान के विपरीत है।’’

सिसोदिया ने ‘एल्डरमैन’ के मनोनयन के दौरान “निर्वाचित राज्य सरकार को दरकिनार” करने के लिए एमसीडी आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिखा और उन्हें इस संबंध में कोई और कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू