देश की खबरें | केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की बुधवार को शुरुआत की। देशभर के छात्र इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की बुधवार को शुरुआत की। देशभर के छात्र इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ (डीएमवीएस) के दाखिले बुधवार को शुरू हो गए। यह स्कूल नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए होगा।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भारत भर के छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसमें नीट, सीयूईटी तथा जेईई की परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ कौशल आधारित अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का पहला ‘वर्चुअल स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कई बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल के दूर होने या अन्य कारणों के चलते स्कूल नहीं जा सकते। कई माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा नहीं दिलाते क्योंकि वे उन्हें बाहर नहीं भेजना चाहते। हम यह वर्चुअल स्कूल शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे बच्चे शिक्षित हों। यह स्कूल उन ऑनलाइन कक्षाओं से प्रेरित है, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण आवश्यक हो गई थीं।’’

केजरीवाल ने कहा कि कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान भी ऑनलाइन साझा किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू