देश की खबरें | दिल्ली वासियों को अयोध्या के मुफ्त दर्शन कराएगी केजरीवाल सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत अब दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी नि:शुल्क दर्शन कराएगी।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत अब दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी नि:शुल्क दर्शन कराएगी।

केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि स्थल जाकर दर्शन किए।

राम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना संचालित कर रहे हैं। इसके तहत हम दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी, रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और वृंदावन समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों की नि:शुल्क यात्रा कराते हैं। अब हम दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी मुफ्त दर्शन कराएंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि इस सिलसिले में बुधवार को दिल्ली सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें इस फैसले पर मुहर लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब दिल्ली के लोग भी राम जन्म भूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे। तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली वासियों को वातानुकूलित रेलगाड़ियों से ले जाकर तीर्थ स्थलों पर वातानुकूलित होटलों में रखा जाता है। इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।’’

इस सवाल पर कि क्या उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया है लेकिन दान को हमेशा गोपनीय रखा जाना चाहिए।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने भगवान राम से प्रार्थना की है कि देश के सभी लोग खुशहाल जिंदगी जियें, कोविड-19 महामारी का अंत हो और आने वाले समय में देश में सही मायनों में विकास नजर आए। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे रामलला के आगे शीश नवाने का मौका मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि हर किसी को यह अवसर मिले।’’

केजरीवाल ने ट्विटर पर भी अपने अयोध्या दौरे और उस दौरान किए गए दर्शन का जिक्र किया।

गौरतलब है कि केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने सोमवार को सरयू नदी के तट पर आरती की थी और कहा था कि भगवान राम की जन्मभूमि पर आना सम्मान की बात है।

आप ने पिछले महीने अयोध्या से ही अपनी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की थी। पार्टी ने अयोध्या के गांधी पार्क से अपनी तिरंगा यात्रा भी शुरू की थी।

आप ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, 38 लाख परिवारों के बकाया बिजली बिल को माफ करने और राज्य में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\