देश की खबरें | यमुना को विषाक्त करने वाला बयान केजरीवाल को महंगा पड़ा: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप नहीं लगाया होता तो उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पांच-सात सीट अधिक जीत सकती थी।

भोपाल, नौ फरवरी केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप नहीं लगाया होता तो उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पांच-सात सीट अधिक जीत सकती थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। चुनाव हारने वालों में प्रमुख नाम नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

इस मुद्दे पर यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि कई राज्यों के बीच जल विवाद है, लेकिन केजरीवाल की आदत है कि अगर वह अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं कर पाते तो दूसरों पर दोष मढ़ देते हैं।

केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और बिजली विभाग के मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार बड़ा वादा किया था कि अगर वे यमुना को साफ करने में विफल रहे तो वे 2025 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

खट्टर ने कहा, ‘‘यह उनकी तरफ से एक चुनौतीपूर्ण बयान था। जब केजरीवाल यमुना को साफ करने में विफल रहे, तो उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरफ से इसका पानी जहरीला किया जा रहा है। यह बयान उन्हें बहुत महंगा पड़ा है। अगर उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया होता तो उनकी पार्टी 5-7 सीट अधिक जीत जाती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 40 प्रतिशत से अधिक लोग हरियाणा से हैं। इस बयान से हरियाणा और दिल्ली के लोगों का अपमान हुआ है। दिल्ली के लिए पानी हरियाणा के पल्ला से आता है। दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पल्ला में पानी की गुणवत्ता मानक के अनुरूप पाई गई।’’

खट्टर ने दावा किया कि वजीराबाद के बाद और फिर आईएसबीटी तथा आईटीओ के बाद पानी की गुणवत्ता बदल जाती है।

उन्होंने कहा कि जब नदी ओखला में पुनः हरियाणा में प्रवेश करती है तो इसके जल की गुणवत्ता बहुत खराब होती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘केजरीवाल के बयान के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी में आचमन किया। ’’

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल को उनके बयान पर नोटिस जारी किया और सबूत मांगा, तो वह अपने बयान से पलट गए और दावा किया कि वह पानी में अमोनिया के उच्च स्तर की बात कर रहे थे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल अदालत केजरीवाल के 'जहर' वाले बयान से संबंधित किसी व्यक्ति की ओर से दायर मामले की सुनवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी