देश की खबरें | केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन की सूचना से वह शोकाकुल हैं।
नयी दिल्ली, एक जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन की सूचना से वह शोकाकुल हैं।
केजरीवाल 24 दिसंबर से बेंगलुरु में विपश्यना में थे, जो रविवार को समाप्त हुआ।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज सात दिन की विपश्यना ध्यान साधना से बाहर निकला, तो प्रधानमंत्री जी की माताजी के निधन के संबंध में सूचना मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’
हीराबेन का शुक्रवार को गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं।
वहीं, एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि सप्ताह भर लंबे विपश्यना के बाद वह अधिक ऊर्जा के साथ देश की सेवा के लिए लौटे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सात दिन के विपश्यना ध्यान के बाद आज बाहर निकला हूँ। ध्यान ने मुझे हमेशा आत्मिक बल और मानसिक शांति प्रदान की है। इस बार भी अधिक ऊर्जा के साथ देश की सेवा का संकल्प लेकर लौट रहा हूँ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)