मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8,736 शिक्षकों को स्थायी करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8,736 स्कूल शिक्षकों को स्थायी करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की शनिवार को सराहना की और सभी राज्य सरकारों से ऐसा कदम उठाने का आग्रह किया.

अरविंद केजरीवाल (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8,736 स्कूल शिक्षकों को स्थायी करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की शनिवार को सराहना की और सभी राज्य सरकारों से ऐसा कदम उठाने का आग्रह किया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने के लिए विधानसभा में एक विधेयक पेश किया था लेकिन केंद्र ने इसे मंजूरी नहीं दी.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब सरकारी नौकरियों में कटौती की जा रही है और अधिक अस्थायी कर्मचारियों को काम पर रखा जा रहा है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8,736 शिक्षकों की सेवाओं को स्थायी किया है. यह कदम दूसरों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा.’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में अतिथि और स्थायी शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा में ‘‘क्रांति’’ लाई गई है. यह भी पढ़ें : भाजपा ने विप्लव कुमार देव को त्रिपुरा से अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे अस्पतालों के स्थायी कर्मचारियों ने दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं सभी राज्य सरकारों से उनके अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का आग्रह करता हूं. आम आदमी पार्टी की ओर से, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जहां भी हमारी सरकारें बनेगी, हम अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करेंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\