जरुरी जानकारी | केजरीवाल ने व्यापारियों से गांधी नगर बाजार के पुनर्विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार द्वारा गांधी नगर बाजार के पुनर्विकास की योजना के तहत राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को व्यापारियों से इन प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली सरकार द्वारा गांधी नगर बाजार के पुनर्विकास की योजना के तहत राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को व्यापारियों से इन प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा।

दिल्ली सरकार का दावा है कि इस बाजार को अमेरिका और स्पेन के अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार कोई सरकार अपने शहर के व्यापारियों के लिए इतने बड़े पैमाने पर विकास करने जा रही है। पर ये अकेले सरकार के प्रयासों से संभव नहीं होगा। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि इन प्रयासों में सरकार के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।’’

उन्होंने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्वीट के जवाब में उक्त ट्वीट किया।

सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘दिल्ली सरकार गांधीनगर को 'विशाल कपड़ा केंद्र' बनाकर, एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट बाजार को एक वैश्विक ब्रांड का रूप देने जा रही है। व्यापार बढ़ने के साथ, दिल्लीवासियों के 40,000 रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।’’

उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जोड़ा, जिसमें कहा गया कि चांदनी चौक का पुनर्विकास करके दिखाया है और अब है गांधी नजर की बारी। वीडियो के मुताबिक इस बाजार को न्यूयॉर्क के सबसे बड़े फैशन बाजार की तरह विकसित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\