देश की खबरें | असम में मुठभेड़ में मारा गया केडीएलएफ का सरगना जैक्शन रोंगहांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में इस साल की शुरूआत में गठित उग्रवादी संगठन कार्बी डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट (केडीएलएफ) का स्वयंभू अध्यक्ष जैक्सन रोंगहांग प्रदेश के कार्बी आंगलांग जिले में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मारा गया । एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
दीफू, 17 दिसंबर असम में इस साल की शुरूआत में गठित उग्रवादी संगठन कार्बी डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट (केडीएलएफ) का स्वयंभू अध्यक्ष जैक्सन रोंगहांग प्रदेश के कार्बी आंगलांग जिले में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मारा गया । एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि रोंगहांग हाल ही में तीन निर्माण श्रमिकों के अपहरण में शामिल था ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश सोनोवाल ने कहा कि अमरज्योति तेरांग नामक एक व्यक्ति को हाल ही में अपहरण के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था । इस महीने की दस तारीख को एक निर्माणाधीन पुल के मौके से तीन श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया था, यह गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुयी थी ।
अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद अपहरण में तीन लोगों के शामिल होने का पता चला और उनकी पहचान की गयी । उन्होंने बताया कि इसके बाद एक बंधक को मुक्त करा लिया गया जबकि दो श्रमिकों का अब तक पता नहीं चला है ।
सोनोवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोंगहांग गांव के निकट जंगल में है इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया ।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान पुलिस और उग्रवादियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गयी और इस दौरान रोंगहांग को गोली लग गयी और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
अधिकारी ने बताया कि एक पिस्तौल, कारतूस एवं कुछ दस्तावेज मृत उग्रवादी के पास से बरामद किये गये हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)