देश की खबरें | कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाया जाएगा : सिद्धार्थ नाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को विकसित किया जाएगा और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
लखनऊ, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को विकसित किया जाएगा और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को ईको पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्यवाही तेजी से शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े | Agra: आगरा में बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 56 लाख रुपये.
इस संबंध में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बैठक की और कतर्नियाघाट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ईको पर्यटन स्थल बनाने की सम्भावना पर चर्चा की।
इस मौके पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कतर्नियाघाट को पर्यटन स्थल बनाने के लिए वन क्षेत्र के बाहर होटल, पार्क और रोड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों ने बुधवार को चिल्ला बॉर्डर फिर से बंद करने की दी धमकी.
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पलिया हवाईअड्डे को भी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।
दारा सिंह चौहान ने कहा कि ईको पर्यटन संबंधी निवेशक सम्मेलन कराए जाने की योजना तैयार कराई जा रही है और पूरे प्रोजेक्ट का डिजिटल नक्शा तैयार कराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)