देश की खबरें | कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने समाप्त की भूख हड़ताल : जेल अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल में पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने सोमवार शाम तब अपना अनशन समाप्त कर दिया जब उसे सूचित किया गया कि उसकी मांगों के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त तिहाड़ जेल में पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने सोमवार शाम तब अपना अनशन समाप्त कर दिया जब उसे सूचित किया गया कि उसकी मांगों के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

मलिक ने 22 जुलाई को तब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी थी जब केंद्र ने रूबैया सईद अपहरण मामले की सुनवाई कर रही जम्मू की एक अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने की उसकी मांग पर जवाब नहीं दिया।

मलिक अपहरण के संबंधित मामले में एक आरोपी है।

प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का 56 वर्षीय सरगना आतंकवाद से जुड़े वित्तपोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि उसने दिल्ली जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के अनुरोध पर अपनी भूख हड़ताल दो महीने के लिए टाल दी है।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महानिदेशक ने मलिक को बताया कि उसके द्वारा उठाई गई मांगों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है और उसे इस पर निर्णय के बारे में सूचित किया जाएगा।

गोयल ने कहा, " 22 जुलाई से तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे दोषी यासीन मलिक ने मेरे अनुरोध पर आज (सोमवार) शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया।"

मलिक को पिछले महीने रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के बाद यहां के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जेल लौटने के बाद उसने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ की जेल संख्या-7 में उच्च जोखिम वाली कोठरी में एकांत कारावास में रखे गए अलगाववादी नेता को जेल के चिकित्सा जांच कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उसे नस के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे थे।

मलिक ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक पत्र सौंपा था, जिसमें कहा गया था कि वह इलाज नहीं कराना चाहता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट