देश की खबरें | कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कश्मीर से बाहर स्थानांतरण की मांग वाली हड़ताल स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 310 दिनों लंबी हड़ताल को यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि वे ‘आत्मसमर्पण’ कर रहे हैं क्योंकि अधिकारियों ने उनका वेतन ‘रोक’ दिया है।

जम्मू, चार मार्च केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 310 दिनों लंबी हड़ताल को यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि वे ‘आत्मसमर्पण’ कर रहे हैं क्योंकि अधिकारियों ने उनका वेतन ‘रोक’ दिया है।

प्रदर्शनकारियों में प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले कश्मीरी पंडित शामिल थे।

ऑल माइग्रेंट (डिस्पलेज्ड) एम्पलाइज एसोसिएशन (एएमईएके) से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने न तो हमारी मांगों को स्वीकार किया है और न ही खारिज किया है, लेकिन विरोध प्रदर्शन को स्थगित करना पड़ा क्योंकि वेतन रोकने से “हम आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं”।

पिछले साल मई में, आतंकवादियों द्वारा अपने सहयोगियों राहुल भट और रजनी बाला की हत्या के बाद कई लोग केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर प्रभाग से जम्मू चले गए थे। भट की 12 मई को मध्य कश्मीर के बडगाम में उसके कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक स्कूल शिक्षक बाला की पिछले साल 31 मई को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कर्मचारियों ने कहा कि एएमईएके की कोर समिति कश्मीर घाटी में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू करने पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेगी।

एएमईएके के वरिष्ठ सदस्य रूबन सप्रू ने संवाददाताओं से कहा, “हमने सर्वसम्मति से चल रहे आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया है और सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमने स्थानांतरण के लिए अपनी मांग पेश की है लेकिन सरकार ने न तो हमारी मांग को स्वीकार किया और न ही अस्वीकार किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी