ताजा खबरें | कश्मीर अनुदान चर्चा दो अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव को अपने फैसले पर जनमत संग्रह के तौर पर पेश किया था और जनता ने इनके फैसले को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव को अपने फैसले पर जनमत संग्रह के तौर पर पेश किया था और जनता ने इनके फैसले को खारिज कर दिया।
मसूदी ने कहा, ‘‘अहंकार इस देश की परंपरा नहीं है। अहंकार को छोड़ दीजिए...अगर आप जम्मू-कश्मीर में शांति लाना चाहते हैं तो सोचिए कि आपसे कहां गलती हुई है?’’
कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने सरकार से आग्रह किया कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाए ताकि वहां की सरकार अपने बजट का प्रबंधन कर सके।
भाजपा के जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि डीडीसी के चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के साथ और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में भेजा जाने वाला पैसा किसी परिवार के पास नहीं, बल्कि लोगों के खाते में जाता है।
शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संविदा पर नियुक्त लोगों को स्थायी करने के लिए कदम उठाये जाएं।
बसपा के गिरीश चंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आरक्षण की व्यवस्था पर पूरी तरह अमल करते हुए पात्र लोगों को नौकरी दी जानी चाहिए।
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंजाबी को आधिकारिक का दर्जा दिया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)