देश की खबरें | कसबा पेठ उपचुनाव झांकी है, महाराष्ट्र बाकी है: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कसबा पेठ उपचुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत सिर्फ एक झांकी है और एमवीए सहयोगी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ें, तो अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

पुणे, चार मार्च शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कसबा पेठ उपचुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत सिर्फ एक झांकी है और एमवीए सहयोगी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ें, तो अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

एमवीए में राउत की पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उसी साल लोकसभा चुनाव भी होंगे।

राज्यसभा सदस्य राउत ने पुणे में यह बात कही, जहां उन्होंने लगभग तीन दशक से भाजपा का गढ़ रहे कसबा पेठ में पार्टी के हेमंत रसाने को हराने वाले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर से मुलाकात की।

राउत ने पत्रकारों से कहा, “कसबा पेठ के समझदार मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को करारा झटका दिया है। उन्होंने यहां मतदाताओं को खरीदने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे।

उन्होंने कहा, “कसबा झांकी है, महाराष्ट्र बाकी है'।

उन्होंने कहा कि एमवीए की जीत राज्य के राजनीतिक भविष्य का सूचक है।

पुणे जिले के कसबा पेठ और चिंचवड में 26 फरवरी को क्रमश: भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हुए थे।

बृहस्पतिवार को घोषित उपचुनाव परिणाम में कसबा पेठ सीट कांग्रेस ने जीती, जबकि चिंचवड सीट पर दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने राकांपा के विठ्ठल उर्फ ​​नाना काते को हरा दिया।

राउत ने कहा कि एमवीए के शीर्ष नेता विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एमवीए सहयोगी यदि एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो अगले साल 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

जोहेब दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी